Haryana CM Khattar Big Statement on Minister Sandeep Singh
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर CM खट्टर का बड़ा बयान आया; मनोहर लाल बोले- पद से हटा दिया है... हम कार्रवाई करेंगे

Haryana CM Khattar Big Statement on Minister Sandeep Singh

Haryana CM Khattar Big Statement on Minister Sandeep Singh

Haryana CM Khattar Big Statement on Minister Sandeep Singh: एक महिला कोच के बेहद गंभीर और शर्मनाक आरोपों के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को पद छोड़ना पड़ा है| साथ ही उनपर FIR दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है| महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है| वहीं, अब इस पूरे घटनाक्रम के बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी बड़ा बयान सामने आया है|

सीएम खट्टर का कहना है कि, महिला कोच ने जो अनर्गल आरोप लगाए हैं| उनकी जांच की जा रही है| खट्टर ने कहा कि, आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता| पुलिस आरोपों की छानबीन करती है और इसके बाद ही यह सिद्ध होता है कि जो आरोप लगाए गए हैं वह सही हैं या नहीं। इसलिए जब चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है तो उसके बाद जो भी रिपोर्ट सामने आएगी| उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी|

जांच ठीक से हो, इसलिए खेल विभाग से हटा दिया

सीएम खट्टर ने कहा कि, हम पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं इसलिए संदीप सिंह से खेल विभाग वापस ले लिया गया है| वह खेल विभाग के मंत्री नहीं रहेंगे| क्योंकि ऐसा होने से जांच पर असर पड़ सकता है| साथ ही जांच पर सवाल भी उठ सकते हैं| मामले की निष्पक्ष जांच हो इसलिए संदीप सिंह को खेल मंत्री के पद से हटा दिया गया है।

हालांकि, संदीप सिंह ने 1 जनवरी को खुद से खेल मंत्री का पद छोड़ने की बात कही थी| संदीप सिंह ने कहा था कि उनपर लग रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं| उनकी छवि खराब हो रही है| इसलिए उन्होंने खेल मंत्री का पद खुद छोड़ने का फैसला किया है| उन्होंने सीएम को खेल मंत्री का पद सौंप दिया है|

महिला कोच के संदीप सिंह पर क्या आरोप?

दरअसल, महिला कोच ने संदीप सिंह पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं| महिला कोच का कहना है कि, संदीप सिंह ने उससे अश्लील बातें करते थे और उसे बुरी नजरों से देखते थे| संदीप सिंह ने कई बार उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की|

यह पढ़ें- होटल में खूब लड़ाई की, फिर स्‍कूटी पर एकसाथ निकलीं, VIDEO; दिल्ली में 20 साल की लड़की जिस वक्त दरिदंगी का शिकार हुई, साथ थी एक और लड़की

 

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज