पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाली आरोपी महिला को किया काबू

Police Apprehend Woman Accused of Supplying Heroin

Police Apprehend Woman Accused of Supplying Heroin

इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर एनडीपीएस मामले में बड़ी कामयाबी।

पकड़ी गई आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी 3 अलग अलग मामले दर्ज पाए गए।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा ने यूटी पुलिस को नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त कारवाई के आदेश दे रखे है। ताकि की शहर के युवाओं को इस नशे की चुगल से और ड्रग फ्री बनाया जा सके।इन आदेशों की पालना करते हुए यूटी साउथ वेस्ट डिविजन के थाना 39 पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाली एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.05 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान सैक्टर 56 निवासी 54 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। पकड़ी गई आरोपी महिला को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल महिल सब इंस्पेक्टर रजनी देवी अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ बुधवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। समय करीब दोपहर 3 बजकर 45 मिनट का होगा। पुलिस जब सैक्टर 56 में पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त महिल को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई उक्त आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी हरियाणा के थाना पिंजौर में धारा 
454, 380, 511 आईपीसी के तहत 20 अगस्त 2018 को, धारा 380, 457 एडेड 411 आईपीसी,के तहत थाना 39 में 26 मई 2019,और धारा 454, 380, 411 आईपीसी के तहत थाना 26 में मामले दर्ज पाए गए है।
पुलिस ने इससे पहले 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हेरोइन के मामले में गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने 19 मई को हेरोइन की सप्लाई करने वाली एक 60 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से पुलिस ने 14.05 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की थी।वही थाना प्रभारी का कहना है कि अगर किसी भी शातिर अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की वारदात या फिर नशीले पदार्थों की सप्लाई की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यूटी पुलिस के सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते उनका अभियान लगातार जारी है।