पुलिस ने नाके के दौरान चोरी के मोटर साइकिल पर सवार युवक को किया काबू
Police Apprehend Youth Riding Stolen Motorcycle
चोरी का मोटर साइकिल बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehend Youth Riding Stolen Motorcycle: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन के थाना 39 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत अगर किसी भी शातिर अपराधी ने किसी भी वारदात या फिर नशीले पदार्थों की सप्लाई की तो वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। ऐसा ही एक और वाक्य प्रकाश में आया है। थाना 39 पुलिस ने एरिया से मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान 42 वर्षीय मलोया कालोनी निवासी विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया मोटर साइकिल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल एएसआई राजेश कुमार और अन्य पुलिस पार्टी ने बुधवार रात करीब साढ़े 8 सैक्टर 41 स्लिप रोड के पास नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चैंकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक आया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ के दौरान बाइक के कागजात चैक करवाने के लिए बोला तो वह आनाकानी करने लगा।जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास चोरी का मोटर साइकिल है। पुलिस ने तुरंत मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी धारा 380, 457, 511। आईपीसी के तहत थाना 39 में,धारा 473, 411 आईपीसी के तहत थाना 11,धारा 380,454 आईपीसी थाना 39 और धारा 379, 411आईपीसी के तहत थाना 11 में भी मामला दर्ज पाया गया।
क्या था मामला।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 41 निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात 26 मई को सैक्टर 41 समय करीब अल सुबह 3 से 3 बजकर 21 मिनट के बीच चोरी कर ले गया था।