Haryana IPS officer Aastha Modi appointed SP in CBI:हरियाणा की IPS अधिकारी आस्था मोदी CBI में SP नियुक्त: उन्हें 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर पुलिस अधीक्षक बनाया गया

हरियाणा की IPS अधिकारी आस्था मोदी CBI में SP नियुक्त: उन्हें 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर पुलिस अधीक्षक बनाया गया

Astha Modi

Haryana IPS officer Aastha Modi appointed SP in CBI:

Haryana IPS officer Aastha Modi appointed SP in CBI: हरियाणा कैडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा 12 सितंबर, 2025 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आस्था मोदी इस पद पर प्रारंभिक रूप से 5 वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक बनी रहेंगी।

आस्था मोदी एनआईए के पूर्व डीजी और सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक वाईसी मोदी की बेटी हैं।करीब पांच महीने पहले ही हरियाणा सरकार ने उन्हें कैथल में एसपी की जिम्मेदारी दी थी। 

इससे पहले भी वह 16 नवंबर 2017 से 20 नवंबर 2018 तक कैथल एसपी के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। फतेहाबाद से कैथल एसपी के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशे की रोकथाम को प्राथमिकता देने की बात कही थी।

आईपीएस आस्था मोदी का मायका जींद में है। वह अंबाला और कैथल जैसे कई जिलों में एसपी रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंचकूला में एएसपी, फरीदाबाद में एसीपी और डीसीपी के पदों पर भी कार्य किया है।


सिविल सेवा में आने से पहले आस्था मोदी ने आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई की है। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनकी शिक्षा सिलिगुड़ी, दिल्ली और चंडीगढ़ में हुई है। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और 2013 में आईपीएस अधिकारी बनीं।