Haryana Home Minister Anil Vij took a jibe at Punjab CM Bhagwant Mann, see what he said

पंजाब सीएम भगवंत मान पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने कसा तंज, देखें क्या कहा 

Vij

Haryana Home Minister Anil Vij took a jibe at Punjab CM Bhagwant Mann, see what he said

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने SYL मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए पंजाब सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि मान साहब को उनके अधिकारियों ने गलत किताब पढ़ा दी है।

मंत्री विज ने अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इनका मास्टमाइंड है। जो पन्ना केजरीवाल ने पढ़ाकर भेजा है, मान ने वही पन्ना पढ़ दिया होगा। CM भगवंत मान को केजरीवाल ने पूरी तरह से टाइट कर रखा है। मान अपना अधिकार तो यूज कर नहीं सकते।

गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच हुई मीटिंग (SYL) नहर बनाने के लिए थी, लेकिन पंजाब CM पानी का रोना रो रहे हैं। वह कौन होते हैं, पानी देने वाले। पानी हिमाचल से आ रहा है। हिमाचल से किसको कितना पानी मिले, उसके लिए ट्रिब्यूनल बना हुआ है। हिमाचल जितना पानी हरियाणा को देगा वह हम ले लेंगे, लेकिन वार्ता रास्ते की है।

गृह मंत्री ने कहा कि अगर SYL से इनको (CM भगवंत मान) कोई तकलीफ होती है तो उसका कोई और नाम रख लेते हैं, लेकिन हमें रास्ता चाहिए। हरियाणा ने भी पंजाब को बहुत सारे रास्ते दे रखे हैं। रास्ता बंद करने का पंजाब को अधिकार नहीं है।

विज ने कहा कि CM भगवंत मान ने जो जमीन डिनोटिफाई करने की बात कही है, वह हरियाणा की जमीन है। हरियाणा सरकार ने उसके पैसे दिए हुए हैं। उस जमीन को डिनोटिफाई करने का पंजाब सरकार को अधिकार नहीं है। वह जमीन वापस हमें दिलाई जाए और अच्छा यही है कि वह हमें रस्ता दे दें।