Haryana Govt Honours World Champion Shefali Verma with ₹1.5 Crore Award
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

देश का मान बढ़ाने वाली शेफाली वर्मा को हरियाणा सरकार का सलाम, मिला 1.50 करोड़ का सम्मान

Haryana Govt Honours World Champion Shefali Verma with ₹1.5 Crore Award

Haryana Govt Honours World Champion Shefali Verma with ₹1.5 Crore Award

Haryana Govt Honours World Champion Shefali Verma with ₹1.5 Crore Award : विश्व चैम्पियन क्रिकेटर शेफाली वर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर शेफाली वर्मा का स्वागत किया।

हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया। हरियाणा महिला आयोग ने भी शेफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शेफाली ने ना केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया। शेफाली पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। शेफाली वर्मा ने परिवार समेत हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा खेलों का रोल मॉडल है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया।