हरियाणा के 15 हजार क्लर्कों को बड़ी सौगात, बेसिक पे में जुड़ेगा अतिरिक्त इंक्रीमेंट
- By Gaurav --
- Thursday, 23 Jul, 2026
Haryana Govt Gives Major Pay Boost
हरियाणा सरकार ने राज्य के करीब 15,000 क्लर्कों (लिपिकों) को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त वेतन वृद्धि (Additional Increment) को उनके मूल वेतन (Basic Pay) में शामिल करने का फैसला किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी स्पष्टीकरण आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 8 फरवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे पात्र कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा।
आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 से पहले भर्ती हुए वरिष्ठ क्लर्कों को उनके पे-लेवल/एसीपी (ACP) लेवल के अनुसार तीन अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। वहीं, वर्ष 2020 बैच के क्लर्कों के मूल वेतन में दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट जोड़े जाएंगे।
इसके अलावा, चपरासी (Peon) से पदोन्नत होकर क्लर्क बने कर्मचारियों को भी प्रिजंप्टिव पे (Presumptive Pay) के आधार पर अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा।
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त इंक्रीमेंट को मूल वेतन में शामिल किए जाने के बावजूद कर्मचारियों की नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) अपने निर्धारित समय पर ही मिलेगी और उसके शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।