Haryana DSP Murder Case Updates: हरियाणा सरकार अब बड़े एक्शन में! गृह मंत्री अनिल विज ने एक अहम फैसले की दी जानकारी

Haryana DSP Murder Case Updates: हरियाणा सरकार अब बड़े एक्शन में! गृह मंत्री अनिल विज ने एक अहम फैसले की दी जानकारी

Haryana DSP Murder Case Updates

Haryana DSP Murder Case Updates

Haryana DSP Murder Case Updates: हरियाणा के नूंह जिले में तावडू DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद प्रदेश सरकार अब बड़े एक्शन में नजर आ रही है| दरअसल, जहां DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या करने वाले आरोपी धर लिए गए हैं तो वहीं अब गृह मंत्री अनिल विज ने इस पूरे मामले में सरकार द्वारा लिए गए एक अहम फैसले की जानकारी दी है|

गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने नूंह इलाके में खनन माफिया द्वारा एक डीएसपी की हत्या और उस क्षेत्र में अवैध खनन की अन्य सभी परिस्थितियों की न्यायिक जांच करने का फैसला किया है| विज का कहना है कि नूंह में इस पूरे मामले को लेकर बड़े स्तर पर लगातार जाँच की जा रही है| विज ने बताया कि इस कड़ी में जिस तरह का ऑपरेशन चलाया जा रहा है| उसके बाद आगे से ऐसी घटना करने की किसी की हिम्मत नहीं होगी|

अवैध खनन रोकने गए थे DSP सुरेंद्र सिंह ...

बतादें कि, बीते मंगलवार को DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई थी| DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या उन्हें डंपर से कुचलकर की गई| DSP सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रोकने पहुंचे थे| इसी बीच खनन माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया| एक खनन माफिया ने उनपर डम्पर चढ़ा दिया| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| बताया जाता है कि, डीएसपी सुरेंद्र सिंह को इसी साल रिटायर होना था| सुरेंद्र सिंह ने सोचा भी न होगा कि ड्यूटी से रिटायर होने से पहले वह जिंदगी से ही रिटायर हो जायेंगे और वो भी इस तरह से|

शहीद का दर्जा दिया जाएगा...

इधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने DSP सुरेंद्र सिंह के मत्यु पर दुःख जताया है| साथ ही ऐलान किया है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाएगा तथा उनके परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।