Haryana Chief Minister took blessings from Radha Swami Dera chief
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राधा स्वामी डेरा प्रमुख से की शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद

Haryana-Chief-Minister-took

Haryana Chief Minister Naib Singh made a courtesy visit to Radha Swami Dera chief and took his bless

Haryana Chief Minister Naib Singh made a courtesy visit to Radha Swami Dera chief and took his blessings : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह डेरे की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मौके पर मौजूद संगत का भी अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरे में लंगर भी छका। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री श्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें ....

पंचकूला से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की नींव रखेंगे अमित शाह : ज्ञानंचद गुप्ता

 

ये भी पढ़ें ....

नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले माइनिंग के आरोपियों पर केस दर्ज