हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी सलाह

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह हरियाणा द्वारा दिए जा रहे पानी का सही इस्तेमाल करें। यह दिल्ली के लिए पर्याप्त है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक पानी की मांग की जा रही है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा द्वारा दिल्ली को तय समझौते व सीमा के अनुसार पानी की सप्लाई दी जा रही है। दिल्ली सरकार का जल प्रबंधन सही नहीं है। मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली सरकार को चाहिए कि वह पानी को संरक्षित करने जैसी जल प्रबंधन की योजनाओं को लागू करे। जो पानी सप्लाई दी जा रही है उसका बेहतर ढंग से इस्तेमाल करे। हरियाणा सरकार अपनी तरफ से दिल्ली को तय मात्रा में पानी मुहैया करवाया जाएगा। 
गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बारे में टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गृहमंत्री के साथ प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की पुलिस को अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाए जाने को लेकर कई योजना लागू की जा रही है। भविष्य में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। इन्हीं मुद्दों पर गृहमंत्री के साथ चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गृहमंत्री को प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के अलावा संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई है।