Haryana Ambala 6 Dead Body Found: एक ही परिवार के 6 सदस्यों की डेड बॉडी मिली, घर में घुसी पुलिस रह गई सन्न

हरियाणा के अंबाला में दिखा खौफनाक मंजर: एक ही परिवार के 6 सदस्यों की डेड बॉडी मिली, घर में घुसी पुलिस रह गई सन्न, रात में आराम से सोए थे!

Haryana Ambala 6 Dead Body Found

Haryana Ambala 6 Dead Body Found

Haryana Ambala 6 Dead Body Found : हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित गांव बलाना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से आस-पास सनसनी फैल गई है| घर में ही ये सभी सदस्य मृत पाए गए हैं| मरने वाले परिवार के सदस्यों में दो छोटी मासूम बच्चियां भी शामिल हैं| फिलहाल, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडीज को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है| साथ ही पुलिस ने घर के अंदर का पूरा जायजा लिया है| वहीं, अन्य सारी जांच-पड़ताल की जा रही है| क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। डीएसपी अंबाला जोगिंदर शर्मा मौके पर ही मौजूद हैं|

Haryana Ambala 6 Dead Body Found
Haryana Ambala 6 Dead Body Found

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हैं सदस्य

हालांकि, सारा मामला पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा| लेकिन जानकारी के मुताबिक, शुरुवाती जांच में यह कहा जा रहा है कि घर के एक सदस्य जिसका नाम सुखविंदर है उसने पहले पांचों लोगों (माता-पिता, पत्नी और अपने दो छोटी बच्चियों) को मारा है और फिर इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली है| मौके से सुसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आ रही है| फिलहाल मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि, रात में पूरा परिवार जिन्दा था और आराम से घर में सोया था|

Haryana Ambala 6 Dead Body Found
Haryana Ambala 6 Dead Body Found

मरने वाले सभी सदस्यों की पहचान

मरने वालों में 65 वर्षीय संगत राम, संगत राम की पत्नी महिंद्रो कौर, संगत राम और महिंद्रो कौर का बेटा 34 वर्षीय सुखविंदर, सुखविंदर की पत्नी रीना, सुखविंदर की बेटी 5 वर्षीय आश, सुखविंदर की एक अन्य बेटी 7 वर्षीय जस्सी शामिल हैं।