हरदोई एनकाउंटर: 8 साल के मासूम का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर; 50 हजार का था इनामी

हरदोई एनकाउंटर: 8 साल के मासूम का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर; 50 हजार का था इनामी

Hardoi Encounter: Killer of 8-Year-Old Child Gunned Down in Police Shootout

Hardoi Encounter: Killer of 8-Year-Old Child Gunned Down in Police Shootout

Hardoi Encounter: Killer of 8-Year-Old Child Gunned Down in Police Shootout,  यूपी के हरदोई जिले में बच्चे का अपहरण कर हत्या का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया, वहीं एसओजी प्रभारी को भी गोली लगी। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से बच्चे का अपहरण किया था, इसके बाद उसकी हत्या कर घरवालों से फिरौती मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, मल्लावां के बाबटमऊ निवासी अकील का आठ वर्षीय पुत्र शुक्रवार की शाम गांव में मेला देखने गया था, जिसके बाद से लौट कर नहीं आया। शनिवार को पिता के मोबाइल पर बच्चे का अपहरण और सात लाख की फिरौती मांगी गई। पहले घरवालों ने पुलिस को नहीं बताया, लेकिन सोमवार को फिर फोन आया तो बच्चे के स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा तो पता चला कि दुष्कर्म की नीयत से बच्चे का अपहरण कर फिर उसकी हत्या कर गुमराह करने के लिए फिरौती मांगी गई। इस मामले में रिश्तेदारी में रहने वाले मेहनूर उर्फ शहनूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली थाना ठठिया जनपद कन्नौज का नाम सामने आया।

उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई तो गोली चलाता हुआ वह भागा, लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया। इस बीच उसकी गोली से एसओजी प्रभारी घायल भी हो गए, पुलिस की एक गोली आरोपित को भी लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।