गुरुग्राम में सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
- By Gaurav --
- Thursday, 16 Apr, 2026
Gurugram Gold Scam: 4 Arrested for
Gurugram पुलिस ने सस्ते दाम पर सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में Solanki Prabhubhai Gulshanbhai उर्फ कल्पेश/रवि, Pankaj Sharma, Manish Kamlesh Shah और Ishwar Marwadi शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुग्राम से और दो को गुजरात से गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पहले असली सोने-चांदी के सिक्के दिखाकर भरोसा जीता। जब विश्वास बन गया, तो उन्होंने बड़ी मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का लालच दिया। 2 मार्च को Sushant Lok स्थित घर से आरोपी करीब 2.49 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोना लेकर फरार हो गए और बदले में नकली (पीतल) के सिक्के थमा दिए।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य खुद को गरीब मजदूर बताकर लोगों को फंसाते थे। वे कुछ असली सिक्के दिखाकर यह दावा करते कि ये खुदाई में मिले हैं। इसके बाद कम कीमत में सौदा तय कर लालच पैदा करते और फिर सोने की परत चढ़े नकली सिक्के देकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।