Gujarat Bridge Collapses: गुजरात में ओवर ब्रिज टूटा; कई वाहन नदी में गिरे, राहत-बचाव कार्य के लिए NDRF बुलाई गई
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बड़ा हादसा! गुजरात में ओवर ब्रिज टूटा; कई वाहन नदी में गिरे, मौके पर अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य के लिए NDRF बुलाई गई

  Gujarat Vadodara Gambhira Bridge Collapses on Mahisagar River

Gujarat Vadodara Gambhira Bridge Collapses on Mahisagar River

Gujarat Bridge Collapses: मोरबी ब्रिज हादसे के बाद अब गुजरात में एक और ब्रिज हादसा हुआ है। अब वडोदरा में पादरा के पास गंभीरा ओवर ब्रिज टूट गया। यह ओवर ब्रिज महिसागर नदी पर बना हुआ था और आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाला था। अचानक ब्रिज टूटने से कई वाहनों के नदी में गिरने की खबर है। वहीं नदी में कितने लोग गिरे हैं। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

  Gujarat Vadodara Gambhira Bridge Collapses on Mahisagar River

सुबह 8 बजे के करीब हादसा

आणंद कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया, "आज सुबह करीब 8 बजे, आणंद को वडोदरा से जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह गया। जिसके बाद वडोदरा प्रशासन से संपर्क के साथ बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रक, एक इको, और कुछ बाइक नीचे गिर गए हैं। बचाव अभियान जारी है। वडोदरा प्रशासन और NDRF मौके पर मौजूद हैं। पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन, NDRF सभी बचाव अभियान में लगे हुए हैं।''

  Gujarat Vadodara Gambhira Bridge Collapses on Mahisagar River

मोरबी ब्रिज हादसे से क्या सीख नहीं ली?

मोरबी के बाद अब ये गंभीरा ब्रिज। मोरबी ब्रिज हादसा बहुत भयानक हादसा था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि, इस ब्रिज के हालात को लेकर  कई बार सरकार को जानकारी दी गई थी कि ब्रिज कभी भी गिर सकता है। ब्रिज के हालात ठीक नहीं हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सवाल उठ रहा है कि जब मोरबी ब्रिज हादसे बाद गुजरात के सभी ब्रिज के जांच के आदेश दिए गये थे क्या तब भी इसकी जांच हुई थी? इसमें भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है।

  Gujarat Vadodara Gambhira Bridge Collapses on Mahisagar River