Girl Viral Video: 'हाथ में सिगरेट, पास में शराब की बोतल...'; ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क लेटकर युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा

'हाथ में सिगरेट, पास में पड़ी शराब की बोतल...'; बीच सड़क लेटकर युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रोड पर लगा जाम, लोग जुटे, वीडियो

Greater Noida Drunk Girl High Voltage Drama On Road Viral Video

Greater Noida Drunk Girl High Voltage Drama On Road Viral Video

Greater Noida Girl Viral Video: अब जमाना वाकई बड़ा खराब है। हम एक ऐसा दौर भी देख रहे है कि जहां लड़कियां शराब के नशे में सड़कों पर तमाशा करते घूम रहीं हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नशे में धुत एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। युवती ने बीच सड़क पर सरेआम हंगामा खड़ा किया। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और फर्राटा काट रहा है यानि तेजी से वायरल है।

'दरोगा हूं मैं, मुंह में *** दूंगी'; महिला सब-इंस्पेक्टर ने बीच सड़क कार चालक से की बदतमीजी, पुलिस वर्दी की धौंस दिखाई, वीडियो

युवती के हाथ में सिगरेट, पास में पड़ी शराब की बोतल

यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके का बताया जाता है। जहां एक युवती ने बीच सड़क जमकर तमाशा किया। सामने आए वीडियो में दिखता है कि युवती बीच सड़क पर लेटी हुई है, उसके हाथ में सिगरेट है और उसके पैरों के पास शराब और पानी की बोतल पड़ी हुई है। वहीं युवती के ड्रामे के चलते उसके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रखी है। कुछ लोग युवती को वहां से हटने और घर जाने के लिए समझा रहे हैं तो कुछ युवती का वीडियो बनाने में लगे पड़े हैं।

चंडीगढ़ में युवती का जोरदार हंगामा: बीच सड़क कार की छत पर चढ़ ऊटपटांग हरकतों से बनाया खुद का तमाशा, Video जमकर वायरल

युवती के ड्रामे से रोड पर लगा जाम

बीच सड़क युवती के हंगामे और ड्रामे के चलते रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। युवती के सड़क पर लेटे होने के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ पाये और हॉर्न मारते रहे। लेकिन युवती उठने को तैयार नहीं थी। आखिर में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं युवती को जैसे तैसे सड़क पर से हटाया गया। फिलहाल युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

क्यों खुद का तमाशा बनवा रहीं युवतियां?

आज के बदलते और मॉडर्न होते इस दौर में सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि क्यों खुद का तमाशा बनवा रहीं युवतियां? इससे पहले भी कई युवतियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर बीच सड़क पर सरेआम हंगामा किया गया है. कुछ मामलों में सरेआम कपड़े तक उतार दिए गए। शराब के नशे में हों या किसी और सनक में, युवतियों को यह सोचना होगा कि वे किस दिशा में जा रहीं हैं। उन्हें समझना चाहिए कि ऊटपटांग हरकत करने में अपनी ही बेइज्जती है। और बात रही नशे की तो सवाल यह भी है कि आजकल के पढ़े लिखे युवक-युवतियों के बीच इतना ज्यादा नशा क्यों बढ़ रहा है?

नशे में धुत लड़की का सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिसवाले की कॉलर पकड़ी, बाल नोचे, मारने को लात चलाई, चिल्लाती हुई देती रही गालियां, फिर सड़क पर लेट गई