नशे में धुत लड़की का सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिसवाले की कॉलर पकड़ी, बाल नोचे, मारने को लात चलाई, चिल्लाती हुई देती रही गालियां, फिर सड़क पर लेट गई

नशे में धुत लड़की का सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिसवाले की कॉलर पकड़ी, बाल नोचे, मारने को लात चलाई, चिल्लाती हुई देती रही गालियां, फिर सड़क पर लेट गई

Drunk Girl Misbehaved With A Police Officer In Mumbai Video Viral

Drunk Girl Misbehaved With A Police Officer In Mumbai Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं| कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जो बेहद हैरान कर देने वाले होते हैं| जैसा कि मुंबई से आया एक यह वीडियो| दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर नशे में धुत एक लड़की के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है| वीडियो मुंबई का बताया जाता है| वीडियो में लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने लायक है| लड़की नशे में इसतरह से धुत है कि उसे यह तक होश नहीं है कि वह सरेआम क्या-क्या बोल रही है और क्या-क्या कर रही है... जब नशा उतरेगा तो अपनी इन बातों और करतूत को लेकर उसे जिंदगीभर पछताना पड़ेगा| फिलहाल, वीडियो बेहद शर्मनाक है| एक लड़की का इसकदर नजर आना कतई शोभा नहीं देता|

पुलिसवाले की कॉलर पकड़ी....

मिली जानकारी के अनुसार, इस लड़की ने पहले कैब में बैठकर जमकर हंगामा किया और कैब ड्राइवर को खूब गंदी-गंदी गालियां निकालीं| यहाँ तक की लड़की सरेआम यह तक कहती दिखी कि कैब ड्राइवर ने उसके साथ अभी सेक्स किया है| जबकि कैब ड्राइवर ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था| वह लड़की की सारी बातें वीडियो के माध्यम से रिकॉर्ड कर रहा था| इधर, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की एक पुलिस वाले से उलझ बैठी| लड़की ने पुलिसवाले के पहले बाल नोचे और फिर उसकी वर्दी की कॉलर पकड़ ली|

वहीं लड़की यहीं नहीं रुकी| इसके बाद वह पुलिस वाले को लात मारने चली| खैर पुलिस वाला पीछे हट गया तो उसका बचाव हो गया| इधर लड़की फिर भी नहीं मानी| लड़की ने पुलिस वाले के मुंह से मास्क उतार लिया| बतादें कि, लड़की जब यह सब कर रही थी तो पुलिस वाला उसे बिलकुल टच नहीं कर रहा था| क्योंकि महिला पुलिस साथ नहीं थी| महिला पुलिस होती तो लड़की को पकड़ती| फिलहाल, मौके पर मौजूद लोफ़ोन द्वारा लड़की के पूरे कारनामे का वीडियो जरूर बना लिया गया| जिसके आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई होना तो तय हो गई|

एक महिला यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा....

ट्विटर पर @SunainaHoley नाम की यूजर ने वीडियो को साझा किया और लिखा-  'नवी मुंबई के वाशी में नशे में धुत इस लड़की ने 'नवी मुंबई पुलिस' के साथ बदसलूकी की। सिर्फ इसलिए कि वो एक पुरुष पुलिस अधिकारी है और वह लड़की को छू नहीं सकता, लड़की उसे लात मारने की कोशिश करती है। बस यहीं कानून गलत हो जाता है। पुलिसकर्मी ने इस मामले को जिस तरह से संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ है। आशा है कार्रवाई की जाएगी।'

महिला यूजर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मैं इसकी हालत देखकर निशब्द हूं, और उसके माता-पिता के लिए बुरा महसूस कर रही हूं। इतनी भी मत पियो कि खुद को संभाल ना पाओ।' वहीं , वीडियो को देखने के बाद कोई लड़की को 'पापा की परी' बता रहा है तो किसी ने कहा कि 'महिला सशक्तिकरण' नाम पर कुछ भी हो रहा है। आपकी क्या राय है इस वायरल वीडियो पर, कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।