रेखा गुप्ता ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की पुष्पांजलि
Rekha Gupta paid floral tributes
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
जून 23, नई दिल्ली: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर देश भर में जगह जगह कार्यक्रम हो रहे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज दिल्ली गेट स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेट स्थित शहीदी पार्क में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली बीजेपी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा,अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित प्रदेश इकाई के तमाम लोग शामिल हुए।
इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने पार्क में वृक्षारोपण भी किया। गौरतलब है कि राष्ट्र की एकता,अखंडता और स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की नींव रखी है।