"आईपीएस कपल कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा की जोधपुर में भव्य शादी"
Grand Wedding of IPS Couple Krishna Kumar
संभल। Grand Wedding of IPS Couple Krishna Kumar, संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली की अपर पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा रविवार को राजस्थान के जोधपुर में वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों ही आईपीएस अधिकारी हैं और उनकी शादी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई।
इससे पहले पिछले दो-तीन दिन से रिंग सेरेमनी, हल्दी रस्म और अन्य तैयारियां चल रही थीं, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी लोग शामिल रहे।
राजस्थान के जोधपुर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई आईपीएस कपल की शादी
रविवार सुबह बिश्नोई समाज की परंपरा के अनुसार कृष्ण कुमार विश्नोई दूल्हे के रूप में सजे और बाड़मेर स्थित अपने घर से घोड़ी पर सवार होकर बरात की निकासी हुई। पारंपरिक वेशभूषा में दूल्हा बने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने काला चश्मा लगाया और हाथ में तलवार लेकर आकर्षक अंदाज में नजर आए, जिससे बरात में खास उत्साह देखने को मिला। बरात के दौरान रास्ते में कुल देवता का पूजन किया गया और इसके बाद बरात वाहन के जरिए जोधपुर के लिए रवाना हुई।
बाड़मेर से निकली बरात बनी आकर्षण का केंद्र
जोधपुर पहुंचने पर बरात का भव्य स्वागत किया गया और दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से विवाह संपन्न किया। इस दौरान दोनों परिवारों के स्वजन और आमंत्रित अतिथियों की मौजूदगी में विवाह समारोह संपन्न हुआ। आईपीएस कपल की इस शादी को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा रही, व
हीं पारंपरिक रीति-रिवाज और आधुनिक अंदाज के संगम ने इस विवाह को खास बना दिया। उनके वैवाहिक समारोह में संभल के डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया, मुरादाबाद के एसएसपी के अलावा संभल सदर विधायक इकबाल महमूद, गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी यादव आदि लोग भी शामिल हुए।