चंडीगढ़ में ‘नो कार डे’: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया खुद बस से पहुंचे दफ्तर; जनता से की हफ्ते में एक दिन कार छोड़ने की अपील
Governor Gulab Chand Kataria Himself Arrives at Office
चंडीगढ़। Governor Gulab Chand Kataria Himself Arrives at Office, ‘नो कार डे’ के तहत बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक Gulab Chand Kataria स्वयं सीटीयू बस में सफर कर दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप ईंधन बचाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी और कर्मचारी स्वयं इसका पालन करेंगे, तभी आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।
कटारिया ने विद्यार्थियों से भी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से ‘नो कार डे’ को सफल बनाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई।