'बालू के अवैध खनन से तेल निकाल रही सरकार': भाजपा प्रवक्ता अमित मंडल का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
'Government Extracting Oil from Illegal Sand Mining
रांची। 'Government Extracting Oil from Illegal Sand Mining, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित मंडल ने आरोप लगाया है कि राज्य में बालू घाटों पर अवैध खनन हो रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। राज्य सरकार बालू का अवैध खनन कराकर उससे तेल निकालने में लगी है।
रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अमित मंडल ने कहा कि राज्य में प्रति वर्ष होने वाली हाइवा से मृत्यु की दर काफी चिंताजनक है। हर दिन 12 से 14 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा था कि एक व्यक्ति को अधिकतम 2000 सीएफटी लगभग 20 ट्रैक्टर बालू मुफ्त दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर अवैध खनन पर सख्त निर्देश दिया था एवं उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सीधे तौर पर अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन यह घोषणा धरातल पर नहीं दिख रही है।
हाल के दिनों में कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कई मुद्दों पर लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि यदि सही मायने में सरकार गोड्डा समेत अन्य जिलों से अवैध बालू के खनन को रोकना चाहती है तो प्रतिदिन महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाना होगा।
साथ ही यदि निष्पक्ष जांच करानी है तो महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक को खोजना होगा, तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा।