Google Celebrates Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon With Animated Doodle

Chandrayaan-3: गूगल ने विशेष एनिमेटेड डूडल के साथ भारत के चंद्रमा मिशन की सफलता का जश्न मनाया, इस तरह दी ISRO को बधाई

Google Celebrates Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon With Animated Doodle

Google Celebrates Chandrayaan-3 Successful Landing On Moon With Animated Doodle

Chandrayaan-3 Google Doodle: भारत की सफलता पर गूगल ने खास अंदाज में भारत को बधाई दी है। चंद्रयान-3 की सफलता पर गूगल ने डूडल बनाकर भारत की उपलब्धि का जश्न मनाया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला और एकमात्र देश बन गया है। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान 14 जुलाई, 2023 को भारत के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रेंज में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त, 2023 को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया।

गूगल ने खास अंदाज में दी बधाई
चंद्रमा पर उतरना एक कठिन कार्य है। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ ने ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है, लेकिन कोई भी अन्य देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाया है। भारत न केवल चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया, बल्कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भी बन गया। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर गूगल ने डूडल बनाकर भारत को बधाई दी है।

आपको बता दें कि गूगल किसी खास मौके पर किसी मशहूर शख्स की याद में डूडल बनाता है। अब गूगल ने भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर शानदार डूडल पेश किया है। इतना ही नहीं, गूगल और अल्फाबेट के सी.ई.ओ. सुंदर पिचाई ने भी इसरो और भारत को बधाई दी। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, 'क्या अद्भुत क्षण है! चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। इसके साथ ही आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है।