Gold Rings Will Be Distributed On PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बांटी जाएंगी सोने की अंगूठियां

PM Modi के जन्मदिन पर बांटी जाएंगी सोने की अंगूठियां: BJP ने किया बड़ा ऐलान, इतना होगा वजन

Gold Rings Will Be Distributed On PM Modi Birthday

Gold Rings Will Be Distributed On PM Modi Birthday

Gold Rings Will Be Distributed On PM Modi Birthday : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 17 सितंबर को जन्मदिन है| जहां इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी की अलग-अलग यूनिटें अपने-अपने स्तर पर तमाम उत्सवी कार्यक्रम और अभियान आयोजित कर रही हैं| लेकिन इस कड़ी में बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट जो करने जा रही है वह बिल्कुल हट के है| तमिलनाडु बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी बांटने का फैसला किया है|

इतना होगा अंगूठी का वजन

बताया जाता है कि, इस ऐलान के बाद जब बीजेपी पर खर्चे को लेकर सवाल खड़े हुए तो पार्टी की तरफ से कहा गया कि उसने सोने की अंगूठी बांटने के लिए चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल को चुना है| इस अस्पताल में 17 सितंबर यानि पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन जितने भी बच्चे पैदा होंगे| उन्हें भेंट स्वरुप सोने की अंगूठी दी जाएगी| अनुमान है कि, 10 से 15 बच्चे पैदा हो सकते हैं|

वहीं, पार्टी ने कहा कि सोने की जो अंगूठी दी जाएगी| उसका वजन करीब 2 ग्राम होगा| जिसकी कीमत 5000 के आस-पास हो सकती है| पार्टी ने यह भी कहा कि सोने की अंगूठियां कोई मुफ्त में नहीं बांटी जा रही है| ये अंगूठियां पीएम मोदी के जन्मदिन पर खुशी का एक खास तोहफा होंगी| इस खास तोहफे से पैदा होने वाले बच्चों का स्वागत किया जाएगा|

अब 72 साल के हो जाएंगे पीएम मोदी

बतादें कि, पीएम मोदी का जन्म 17 September 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था| इस समय पीएम मोदी 71 साल के हैं और अपने आने वाले जन्मदिन के साथ वह 72 साल के हो जाएंगे| ध्यान रहे कि, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी अलग-अलग योजनाओं और अभियानों को शुरू करके जश्न मनाती है| पीएम मोदी के जन्मदिन का यह जश्न कई दिनों तक चलता है|

यह पढ़ें - लूट लें मजेदार ऑफर: मात्र 75 रुपए में किसी भी सिनेमाघर में कोई भी फिल्म देखें, Chandigarh वाले भी पढ़ लें यह काम की खबर