Girl Bike Stunt Viral Video: जुल्‍फों की तरह सड़क पर बाइक लहरा रही है 'पापा की परी', लड़की के खतरनाक स्टंट से अनहोनी हो गई

जुल्‍फों की तरह सड़क पर बाइक लहरा रही है 'पापा की परी', VIDEO; लड़की के खतरनाक स्टंट से जो अनहोनी हुई, उसे देखिए

Girl Bike Stunt Viral Video

Girl Bike Stunt Viral Video

Girl Bike Stunt Viral Video: अक्सर लड़कों को बाइक पर स्टंट करते हुए देखा जाता है। बाइक हाथ में आते ही लड़कों में फुकरापंती और खतरनाक स्टंट कर स्टाइल मारने की इच्छा चर्रा उठती है। लेकिन भैया अब यह मामला सिर्फ लड़कों तक सीमित नहीं है। लड़कियां भी अब ऐसा कर रही हैं। लड़कियों को भी बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का शौक चर्रा गया है। आलम यह है कि, लड़कियां लड़कों को भी फेल किए हुए हैं। यकीन नहीं आता तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसे देख लीजिए।

वीडियो में एक लड़की जुल्‍फों की तरह सड़क पर बाइक लहरा रही है। लड़की स्‍पोर्ट्स बाइक पर सवार है और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। ख़ास बात यह है कि, लड़की सड़क पर जिस दौरान खतरनाक ढंग से बाइक लहरा रही है। उस दौरान सड़क पर कई बाइक और कारें गुजर रहीं हैं। किसी भी वक्त कोई अनहोनी होने की स्थिति झलख रही है और कुछ देर बाद ऐसा ही हो जाता है।

लड़की का खतरनाक स्टंट पास से गुजर रहे बाइक सवार तीन लोगों को ऐसी टक्कर मारता है कि वे तीनों के तीनों सड़क पर गिरकर घिसल जाते हैं। हालांकि, लड़की को इस दौरान कुछ नहीं होता है। वह फर्राटा भरते हुए सीधा आगे निकल जाती है। इधर गनीमत यह रहती है कि, बाइक सवार तीनों लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

यह भी देखें- चलो इश्क लड़ाएं... VIDEO; सड़क पर ये कैसा खुल्लम खुल्ला प्यार? चलती स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की और फिर बेपरवाही की हदें पार

रील की तरह सोशल मीडिया पर शेयर की गई

बतादें कि, वीडियो रील की तरह सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। वीडियो में म्यूजिक भी चल रहा है। लोग इस लड़की को 'पापा की परी' कहकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लड़की को लेकर लोगों में काफी नाराजगी झलख रही है। कई लोगों ने लिखा कि इस लड़की को तो अरेस्‍ट कर लेना चाहिए। फिलहाल, यह वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

वीडियो देखिए

 

यह पढ़ें- यह इश्क तो खतरनाक है, VIDEO; बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी युवती, युवक की बाहों में मदहोश हुई, करती रही Kiss