गाजियाबाद: कफ सिरप तस्करी में 1.97 करोड़ की संपत्ति जब्त

गाजियाबाद: कफ सिरप तस्करी में 1.97 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ghaziabad: Property worth Rs 1.97 crore

Ghaziabad: Property worth Rs 1.97 crore

  1. कफ सिरप तस्करी में 1.97 करोड़ की संपत्ति जब्त

  2. सौरव त्यागी की अवैध कमाई से खरीदी संपत्ति सीज

  3. एनडीपीएस अधिनियम के तहत गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई

गाजियाबाद। कफ सिरप की अंतरराज्यीय तस्करी के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने करीब 1.97 करोड़ रुपये मूल्य की संपति जब्त की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68 एफ के तहत की गई है।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, यह संपति सौरव त्यागी द्वारा कफ सिरप की तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदी गई थी।

नकदी और दस्तावेज बरामद

पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तीन नवंबर को मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम पर छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चार ट्रकों से 1150 पेटियों में 15.73 लाख शीशी कफ सिरप बरामद हुई थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.40 करोड़ रुपये आंकी गई थी। साथ ही एक कार, 20 लाख रुपये नकद और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

घोषित आय से अधिक संपत्ति अर्जित की

वहीं, जांच में सामने आया कि सौरव त्यागी ने घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। वित्तीय अभिलेखों की जांच के बाद अवैध कमाई से खरीदी गई कुल सात संपति को सीज किया गया है। इनमें चार वाहन और तीन व्यावसायिक दुकानें शामिल हैं।

क्या-क्या हुआ सीज?

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी से अर्जित संपत्ति पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सौरव त्यागी की सीज की गई प्रॉपर्टी में इंदिरापुरम में तीन दुकान, दो वैगन आर कार, एक हुंडई क्रेटा और हुंडई ग्रांड आई-10 कार शामिल है। यह प्रॉपर्टी सौरव त्यागी ने अपने पिता और पत्नी समेत स्वयं के नाम पर खरीदी थी।