महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने रेलवे वेतन पैकेज के तहत मृतक रेल कर्मचारी के परिजनों को बीमा राशि ₹1 करोड़ का चेक सौंपा
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; युवाओं के नाम 2 पेज का पत्र, कहा- मेरा मन दुखी और व्यथित, छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें दिल्ली में FRS कैमरों से की जा रही पहचान; जंतर-मंतर पर आए कई प्रदर्शनकारियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला, 3000 पुलिस जवान तैनात 'सलमान खान डर गया...' खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा, छात्रों के प्रोटेस्ट पर किए गए इस पोस्ट को लेकर हो रहे थे ट्रोल चंडीगढ़ से पंजाब लौटने की तैयारी में मनीष तिवारी? प्रताप बाजवा के समर्थन से बढ़ी सियासी हलचल, लुधियाना पर नजर जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध की गूंज चंडीगढ़ पहुंची, सेक्टर-17 प्लाजा में छात्रों और संगठनों का प्रदर्शन जारी

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने रेलवे वेतन पैकेज के तहत मृतक रेल कर्मचारी के परिजनों को बीमा राशि ₹1 करोड़ का चेक सौंपा

General Manager Northern Railway Handed over a Cheque

General Manager Northern Railway Handed over a Cheque

यह पहल रेलवे कर्मचारियों के कल्याण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है

नई दिल्ली, 20 जून 2025: General Manager Northern Railway Handed over a Cheque: उत्तर रेलवे ने महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा की अगुवाई में अपने रेल कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए एक विशेष सैलरी पैकेज स्कीम को जनवरी 2025  में स्वीकृत किया था, जिसके अंतर्गत कर्मचारी की दुर्घटना में आक्समिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। 

इस विशेष रेल सैलरी पैकेज के तहत, आज उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने एक मृतक रेल कर्मचारी के परिजनों को ₹1 करोड़ का चेक सौंपा । यह चेक उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में कार्यरत लोको पायलट श्री सुशील लाल के परिजनों को दिया गया, जिनका निधन 11 मार्च 2025 को हुआ था। उनकी पत्नी को बीमा राशि का भुगतान किया गया । परिवार को रेलवे के कार्मिक विभाग द्वारा समापन भुगतान , अनुग्रह राशि के अतिरिक्त ₹1  करोड़ का चेक दुर्घटना बीमा राशि के रूप में प्रदान किया गया है। 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने रेलवे के कार्मिक विभाग की इस पहल की सराहना की  । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस तरह की पहल रेल कर्मचारी और उनके परिवारजनों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगी। निसंदेह जान की भरपाई नहीं की जा सकती , मगर परिवार के भविष्य के लिए वित्तीय मदद बड़ा सहयोग करेगी। यह पहल रेलवे कर्मचारियों के कल्याण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। डॉ अजय सॉयल , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी , मुरादाबाद मंडल उत्तर रेलवे एवं श्री हिमांशु चौहान, ब्रांच प्रबंधक, एस बी आई मुरादाबाद ब्रांच ने इस सम्बन्ध में सराहनीय प्रयास किये।
उत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग अपने रेल परिवार के साथियों के कल्याण के लिए सदैव उपलब्ध हैं जिससे कर्मचारियों का मनोबल हमेशा सकारात्मक रहता हैं।