Ganesh Chaturthi 2022 Special Story: यहां पैर छूते ही बैठे से उठ पड़ते हैं भगवान गणेश, खड़े होकर देते हैं आशीर्वाद

गणेश चतुर्थी स्पेशल: यहां पैर छूते ही बैठे से उठ पड़ते हैं भगवान गणेश, खड़े होकर देते हैं आशीर्वाद, VIDEO

Ganesh Chaturthi 2022 Special Story

Ganesh Chaturthi 2022 Special Story

Ganesh Chaturthi 2022 Special Story : आज गणेश चतुर्थी है यानि भगवान गणेश का खास दिन| इसीलिए आज ख़ासतौर पर पूरे देश में भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जा रही है| गणपति बप्पा से अपनी मनोकामना कही जा रही है और आशीर्वाद लिया जा रहा है| वहीं, कोई-कोई जगह तो ऐसी है जहां भगवान गणेश पैर छूते ही बैठे से उठ पड़ रहे हैं और फिर आशीर्वाद दे रहे हैं| अब आपको विश्वास नहीं हो रहा?

दरअसल, भगवान गणेश की महिमा में खोकर एक मूर्तिकार ने अपनी कमाल की कारीगरी दिखाई है| मूर्तिकार ने भगवान गणेश की ऐसी मूर्ती तैयार की है कि जिसके जब पैर छुए जाते हैं तो मूर्ती खड़ी हो जाती है और हाथ उठाकर आशीर्वाद देती है| यानि जब आप भगवान गणेश के पैर छुएंगे तो वह खड़े हो जायेंगे और आपको आशीर्वाद देंगे| जिससे आपको लगेगा कि भगवान गणेश साक्षात आपके सामने आ गए हैं और आप उनसे रूबरू हो रहे हैं|

भगवान गणेश का वीडियो

 

बताया जाता है कि, यह मूर्ती महाराष्ट्र में सतारा जिले के एक मूर्तिकार ने तैयार की है| आपको बतादें कि, गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन विशेष तौर पर महाराष्ट्र में इस त्योहार को लेकर ज्यादा उत्सुकता दिखती है| तभी तो यहां भगवान गणेश की मूर्ती बनाने वाले भी अपनी खूब करगारी दिखाते हैं|

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को होती है गणेश चतुर्थी

बतादें कि, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है| हर साल गणेश चतुर्थी बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है| जगह-जगह, घर-घर गाजे-बाजे के साथ उत्सव होता है| लोग सार्वजनिक रूप से जहां भगवान गणेश की मूर्ती स्थापित करते हैं तो वहीं लोग अपने-अपने घरों भी गणेश जी की मूर्ती लाते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ स्थापना करते हैं| फिर कुछ दिनों बाद गणेश जी की मूर्ती का विसर्जन किया जाता है|

कहते हैं कि, इस चतुर्थी तिथि पर ही भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था| गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती के लाडले पुत्र हैं| भगवान गणेश को अमंगल का हर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है| गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। माना जाता है कि, अगर गणेश जी किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो फिर वह उसके जीवन में कलेश, कष्ट, कोई बाधा नहीं रहने देते हैं और साथ ही उसपर धन-धान्य, यश वैभव भी खूब बरसता है| और ऐसा हो भी क्यों न| बतादें कि, धन बरसाने वाली रिद्धि-सिद्धि भगवान गणेश की पत्नी हैं और सब अच्छा और फायदा करने वाले शुभ-लाभ भगवान गणेश के पुत्र हैं|  

भगवान गणेश की पूजा कैसे करें

ध्यान रखे कि, पहले आप स्नान आदि करके पवित्र हो जाए। इसके बाद ही आप गणपति बप्पा की मूर्ती को हाथ लगाएं| गणपति बप्पा की पूजा करने से पहले चारो तरफ गंगाजल छिड़ककर शुद्धि करें| बप्पा की मूर्ति उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें और मूर्ति के नीचे से लाल, पीला या सफेद कपड़ा बिछाएं। फिर उसमें अक्षत डालें। इस दौरान गणपति बप्पा के मंत्रों का जाप करते रहें। भगवान गणेश की पूजा में नारियल, पान, सुपारी, पुष्प, मेवा, धूप व दीपक, जनेऊ और 11 व 21 दूर्वा चढ़ाएं। भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है| और हां भगवान गणेश की पूजा में उनकी माता गौरी यानि माता पार्वती का नाम अवश्य लें|