यूपी के 1 लाख युवाओं को मिलेगी डिजिटल संजीवनी: साइबर सुरक्षा और AI का मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

यूपी के 1 लाख युवाओं को मिलेगी डिजिटल संजीवनी: साइबर सुरक्षा और AI का मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

01_07_2023-cm_yogi_adityanath_in_lucknow_23457771-1773530361842_v

Free Training in Cybersecurity and AI

लखनऊ। Free Training in Cybersecurity and AI, प्रदेश के करीब एक लाख युवाओं को डिजिटल स्किल का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। इसके लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग और वन ओटीटी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है।

मुंबई में आयोजित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान यह समझौता किया गया। इसके तहत युवाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़े आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नई तकनीकों के अनुरूप कौशल हासिल कर सकें और बेहतर रोजगार पा सकें।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में कौशल विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी कर रही है।

श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शनमुग सुंदरम ने कहा कि ऐसी पहल से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।