Four Arrested in Ferozepur With

फिरोजपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

aarest

Four Arrested in Ferozepur With

फिरोजपुर: एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 36 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CIA स्टाफ की कार्रवाई

सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम श्मशान घाट रोड, फिरोजपुर कैंट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर के एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर पैदल भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को काबू कर पूछताछ की गई।

आरोपियों की पहचान कुणाल गुजर और दानिश पुत्र सिकंदर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन, .32 बोर का एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ फिरोजपुर कैंट थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

कैंट पुलिस की दूसरी कार्रवाई

एक अन्य कार्रवाई में फिरोजपुर कैंट पुलिस ने एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 ग्राम हेरोइन के साथ दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि तरुण उर्फ बदल और साहिल पुत्र सुरेश श्मशान घाट रोड स्थित झाड़ियों के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भी फिरोजपुर कैंट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।