नगर निगम में 160 करोड़ के एफडी फ्राड मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर ने किया आत्मसमर्पण

नगर निगम में 160 करोड़ के एफडी फ्राड मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर ने किया आत्मसमर्पण

₹160 Crore FD Fraud Case

₹160 Crore FD Fraud Case

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। ₹160 Crore FD Fraud Case: 
नगर निगम में हुए 160 करोड़ के एफडी घोटाले के मामले में बड़ी खबर आ रही है। अभी कुछ देर पहले बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन मैनेजर पुष्पेंद्र ने स्टेट विजिलेंस के समकक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दो दिन पहले सहआरोपी स्वाती तोमर भी विजिलेंस के सामने आत्मसर्पण कर चुकी है। पुष्पेंद्र का नाम नगर निगम के पूर्व एकाउंटेंट विकास कौशिक से हुई पूछताछ में सामने आया था। दोनों ने मिलकर 2020 में निगम में फर्जी दस्तावेजों पर खाते खुलवाए और एफडी का पैसा अधिकारियों की फर्जी मोहरें लगा कर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए अन्य खातों में ट्रांसफर किया था। विजिलेंस द्वारा अब आरोपी पुष्पेंद्र के खुलासे पर अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर राशि को बरामद किया जाएगा।