पंजाब में गौशालाओं पर चारा संकट, राज्यपाल से दखल की मांग

पंजाब में गौशालाओं पर चारा संकट, राज्यपाल से दखल की मांग

Fodder Crisis Grips Cow Shelters in Punjab

Fodder Crisis Grips Cow Shelters in Punjab

होशियारपुर। Fodder Crisis Grips Cow Shelters in Punjab: गोसेवा मिशन (रजि.) ने पंजाब में गौशालाओं और पशुपालकों के सामने आए गंभीर चारा संकट को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।

संस्था का कहना है कि कागज मिलें, ईंट भट्ठे और फैक्ट्रियां पशुओं का चारा ईंधन और कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। इससे घास, भूसा और पराली की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं, जिससे गौवंश की सेवा मुश्किल हो गई है।

मुख्य मांगें:

  • चारे के औद्योगिक उपयोग पर तुरंत रोक
  • गौशालाओं को स्थायी आर्थिक मदद
  • “काऊ सेस” का पैसा पारदर्शी तरीके से गौशालाओं को मिले
  • गोचर भूमि सुरक्षित कर गौशालाओं को दी जाए
  • गौवंश पर अत्याचार और तस्करी पर सख्त कार्रवाई
  • पशुपालन और गौ आधारित खेती के लिए ठोस नीति

गोसेवा मिशन ने चेताया कि देरी होने पर हजारों गौवंश भूख-प्यास से प्रभावित होंगे। ज्ञापन पर गौसेवक बाबा सुख सिंह के हस्ताक्षर हैं। संस्था पंजाब में होशियारपुर, नवांशहर और जालंधर में 5 गौशालाएं चलाती है।