Flood like situation in 12 districts of Haryana:हरियाणा के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात: आज फिर हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल

हरियाणा के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात: आज फिर हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल

undefined

Flood like situation in 12 districts of Haryana:

Flood like situation in 12 districts of Haryana: हरियाणा में इस मानसून सीजन में सामान्य से 44 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में एक जून से 10 सितंबर तक 565.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि औसत वर्षा 385 एमएम होती है।

प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। अंबाला में घग्गर, मारकंडा, टांगरी और राक्षी नदियों ने बाढ़ की स्थिति बना दी है। सिरसा में घग्गर नदी और बारिश के पानी ने बाढ़ ला दी है। हिसार-भिवानी सहित कई जिलों में ड्रेन टूटने से स्थिति बिगड़ी है।

गुरुग्राम में 618.7 एमएम और फरीदाबाद में 558.1 एमएम वर्षा हुई है। यह दोनों जिलों में पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक है। गुरुग्राम में हाईवे पर लोगों को 15 घंटे से अधिक जाम का सामना करना पड़ा। द्वारका एक्सप्रेस के पास एक दर्जन से अधिक सोसायटियों में साहबी नदी का पानी भर गया है।

फरीदाबाद में यमुना की बाढ़ ने तटवर्ती गांवों में नुकसान पहुंचाया है। कई लोगों को अपने घर छोड़कर किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक करनाल, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में और बारिश की संभावना जताई है।