नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सुरक्षा प्रोग्राम की स्वीकृति के बिना उड़ानें अभी नहीं शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सुरक्षा प्रोग्राम की स्वीकृति के बिना उड़ानें अभी नहीं शुरू

Flights Will Not Commence Yet Without Approval

Flights Will Not Commence Yet Without Approval

ग्रेटर नोएडा। Flights Will Not Commence Yet Without Approval, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से हवाई यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने अभी तक एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम को स्वीकृति नहीं दी है।

एयरपोर्ट की विकासकर्ता एवं संचालक कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (यापल) के सीईओ का विदेशी नागरिक होना नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के नियम के आड़े आ रहा है। दरअसल, एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम के लिए संचालक कंपनी का सीईओ भारतीय नागरिक होना अनिवार्य शर्त है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम के स्वीकृति होने के एक से डेढ़ माह बाद ही एयरपोर्ट से विमान उड़ान भर सकेंगे।

नोएडा एयरपोर्ट को कब मिला था एयरो ड्रम लाइसेंस?

नागर विमानन महानिदेशालय ने छह मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरो ड्रम लाइसेंस जारी किया था। इसके बाद एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्द शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट का लोकार्पण भी कर चुके हैं, एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए जरूरी एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम को अभी तक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से स्वीकृति नहीं मिली है।

एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की भारतीय एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) है। इसका गठन नोएडा इंटरनेशनल के निर्माण एवं संचालन के लिए किया गया है। यह सौ प्रतिशत एफडीआइ वाली परियोजना है। यापल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन स्विस नागरिक हैं।

कब से शुरू हो सकती है विमान सेवा?

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम के लिए संचालक कंपनी का सीईओ भारतीय नागरिक होना अनिवार्य शर्त है। यापल ने आठ मार्च को एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था, लेकिन नियम आड़े आने की वजह से अभी तक इसे स्वीकृति नहीं मिली है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम जारी होने के एक से डेढ़ माह बाद ही विमान सेवा शुरू हो पाएगी।

अधिकारियों का दावा है कि एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम की स्वीकृति के लिए समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम जारी होने के बाद एयरलाइंस समेत एयरपोर्ट के ऑपरेशन से जुड़ी सभी एजेंसियों को अपने कर्मचारियों के लिए एयरपोर्ट एंट्री पास जारी कराना होता है। इसके लिए उन्हें नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो में आवेदन करना होता है। इसके आधार पर ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से उन्हें प्रवेश की अनुमति मिली है।