Fire in bmw car: पंचकूला में मोरनी रोड पर चलती BMW कार में लगी आग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Fire in bmw car: पंचकूला में मोरनी रोड पर चलती BMW कार में लगी आग

Fire in bmw car: पंचकूला में मोरनी रोड पर चलती BMW कार में लगी आग।

Fire in bmw car: पंचकूला में मोरनी रोड पर चलती BMW कार में लगी आग

Fire in bmw car: पंचकूला-मोरनी सड़क पर चलती हुई BMW कार में आग लगने से कार धू-धू कर जलकर राख हो गई। 

सूत्रों के अनुसार BMW में आग लगने(Fire in bmw car) के दौरान कई धमाके हुए और कार में रखा हुआ सामान समेत पूरी कार ही जलकर राख हो गई। 

चंडीमंदिर थाना प्रभारी ललित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 15 निवासी सुरेंद्र पेशे से ठेकेदार है। 

वह मोरनी की ओर जा रहा था। 

उसी दौरान उसकी कार के अगले हिस्से से धुंआ निकलने लगा। 

धुंआ निकलते ही कार चालक हैंड ब्रेक लगाकर बाहर निकला और बाहर निकलते ही कार में भयंकर आग लग गई। 

आग लगने के दौरान कार का हैंड ब्रेैक फेल हो गया और कार पीछे की ओर खिसकती हुई सड़क के किनारे फोरेस्ट विभाग के नोटिस बोर्ड से जा टकराई। 

वहां पर करीब 20 मिनट के भीतर कार जलकर राख हो गई। 

मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंचकर कार में लगी आग को बुझाया। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है।