बेमेतरा: कैबिनेट मंत्री की 'प्रतीकात्मक शव यात्रा' निकालने पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 17 पर FIR

बेमेतरा: कैबिनेट मंत्री की 'प्रतीकात्मक शव यात्रा' निकालने पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 17 पर FIR

FIR Filed Against 17

FIR Filed Against 17, Including Congress MLA Devendra Yadav

बेमेतरा: छत्तसीगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना चंदनू क्षेत्र के झिरिया गांव में निकाली गई प्रतिकात्मक शव यात्रा के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और 17 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल की लिखित शिकायत पर की गई है।

9 मई को किया गया था कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार 9 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच झिरिया गांव के बाजार चौक में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस कार्यकम में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान प्रतिकात्मक शव यात्रा निकाली गई थी।

मंत्री के शोक पत्र छपवाए

आरोप है कि इन सभी ने छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल को मृत घोषित करते हुए शोक पत्र छपवाया और मंच से भाषणबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने बांस से पुतला बनाकर मुख्य मार्ग पर शव यात्रा निकाली गई, जिससे सड़क जाम हो गया और आमजन की आवाजाही बाधित हुई।

जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल ने चन्दनू थाने में अपराध मामले दर्ज कराए थे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • कांग्रेस के 17 नेता और कार्यकर्ताओं पर FIR
  • भिलाई से विधायक देवेन्द्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज
  • 9 मई को विरोध प्रदर्शन के दौरान निकाली थी शव यात्रा
  • कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के शोक पत्र भी छपवाए थे

कांग्रेस ने दी सफाई

इस पूरे मामले में कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ता गौवंश की हत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर गलत खबर न फैलाई जाए, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जब तक कुछ कार्रवाई नहीं होगी विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। सरकार गौवंश की हत्या को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। जब तक सरकार इस पर ध्यान नहीं देगी, हम लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।