राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से बना फर्जी ट्विटर अकाउंट, रामपुर में आरटीआइ कार्यकर्ता ने पुलिस से की शिकायत

राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से बना फर्जी ट्विटर अकाउंट, रामपुर में आरटीआइ कार्यकर्ता ने पुलिस से की शिकायत

राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से बना फर्जी ट्विटर अकाउंट

राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम से बना फर्जी ट्विटर अकाउंट, रामपुर में आरटीआइ कार्यकर्त

नई दिल्ली: जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने के लिए बधाई दी। वैसे ही एक ट्विटर अकाउंट - द्रौपदी मुर्मू (@DraupdiMurmuBJP) ने ट्विटर पर उन्हें धन्यवाद देते हुए प्रतिक्रिया दी। मुर्मू झारखंड के राज्यपाल के रूप में पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाली पहली आदिवासी महिला थीं। अब अगर वे राष्ट्रपति बनती हैं, तो इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

सोशल मीडिया पर अब एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद कई ट्विटर अकाउंट नजर आ रहे हैं। एक दर्जन से अधिक ट्विटर ने मुर्मू की तस्वीरों के साथ उनके होने का दावा किया। लेकिन उनमें से कौन सा असली अकाउंट है? इसे लेकर लोगों में भ्रम है। वन इंडिया ने वायरल हो रहे इन अकाउंट की पड़ताल की है। जांच में पता चला है कि, वायरल हो रहे कोई भी ट्विटर अकाउंट मुर्मू के नहीं हैं।

द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा स्थित ऑफिस ने इस बात की पुष्टि की है कि, उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। मुर्मू के निजी सहायक सूरज कुमार महतो ने बताया कि, उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। ये सभी खाते फर्जी हैं। वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपस्थित नहीं हैं। इसके अलावा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को द्रौपदी मुर्मू को एनडीए उम्मीदवार के रूप में बधाई देने वाले ट्वीट में किसी भी ट्विटर अकाउंट को टैग नहीं किया था, जोकिमहत्वपूर्ण लोगों के मामले में किया जाता है।

यही नहीं मुर्मू का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है, इसलिए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने हैशटैग #DraupadiMurmu का उपयोग करके एक ट्वीट में उन्हें बधाई दी थी। ट्विटर को स्कैन करते हुए, हमें "@dhraupadimurmu,@draupadi_murmu,@DraupadiMurmure, @DraupadiMurmu_,@Draupadimurm नाम के विभिन्न स्पेलिंग वाले लगभग 17 ट्विटर हैंडल मिले। जिसमें से कुछ अकाउंट ने अपने बायो में खुद को पैरोडी बताया है, जबकि कई अकाउंट असली होने का दावा करते दिखे।

हमने पाया कि मुर्मू के नाम से कई खाते हैं, जो हाल ही में बनाए गए थे। जिनमें @PresidentMurmu,@DraupadiiMurmu,@DraupadiMurmu_9, @murmu_draupadi,@Draupadi_Murmu_, और अन्य सभी जून 2022 में बनाए गए थे।