फर्जी एफडी बैंक घोटाले से निगम में हड़कंप, 108 करोड़ से ज्यादा की आशंका -आयुक्त  ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की

फर्जी एफडी बैंक घोटाले से निगम में हड़कंप, 108 करोड़ से ज्यादा की आशंका -आयुक्त  ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की

Fake FD Bank Scam

Fake FD Bank Scam

चंडीगढ़। Fake FD Bank Scam: नगर निगम चंडीगढ़ में फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से जुड़े कथित बैंक घोटाले के खुलासे के बाद निगम में हड़कंप मच गया है। शुरुआती तौर पर सामने आई करीब 108 करोड़ रुपये की राशि से यह मामला कहीं बड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार का दिन इस कथित फ्रॉड में बेनक़ाब होने की दिशा मे  अहम हो सकता है l संकेत मिल रहे हैं कि घोटाले की रकम इससे भी अधिक हो सकती है।

मामले के सामने आने के बाद से निगम आयुक्त अमित कुमार ने अकाउंट ब्रांच को तलब कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आयुक्त ने मंगलवार को अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली और रिकॉर्ड की जांच के निर्देश दिए।

 निगम आयुक्त  का  भी  मानना है कि किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। उन्होंने मामले की 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट आगे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन को भेजी जाएगी।

बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में उन लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे जिनकी इस कथित घोटाले में भूमिका हो सकती है। आयुक्त के आदेश के बाद अकाउंट ब्रांच साल 2024 से अब तक के सभी रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि एफडी से जुड़ी संभावित अनियमितताओं और लेन-देन का पूरा ब्योरा सामने आ सके।

इधर, मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  भी कर रही है। वहीं, इतने बड़े कथित वित्तीय घोटाले के सामने आने के बाद शहर की सियासत भी गरमा गई है और विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे पर निगम प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।