दिल्ली में एंट्री अब और महंगी: व्यावसायिक वाहनों पर ECC की नई दरें लागू, हर साल होगा 5% इजाफा

दिल्ली में एंट्री अब और महंगी: व्यावसायिक वाहनों पर ECC की नई दरें लागू, हर साल होगा 5% इजाफा

Entry into Delhi Just Got More Expensive

Entry into Delhi Just Got More Expensive

नई दिल्ली। Entry into Delhi Just Got More Expensive, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है।

यह अधिसूचना वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के प्रस्ताव पर जारी की गई है, जिसमें ईसीसी की दरों को संशोधित करने की सिफारिश की गई थी, ताकि इसकी रोकथाम क्षमता फिर से मजबूत हो सके और प्रदूषण फैलाने वाले व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश कम किया जा सके।

Commercial Vehicle (2)

 

अब किस वाहन पर कितना लगेगा एंट्री शुल्क?

नई व्यवस्था के अनुसार, श्रेणी दो (हल्के वाणिज्यिक वाहन आदि) और श्रेणी तीन (दो एक्सल ट्रक) के लिए ईसीसी 1,400 से बढ़ाकर 2,000 कर दिया गया है। वहीं श्रेणी चार (तीन एक्सल ट्रक) और श्रेणी पांच (चार एक्सल ट्रक और उससे ऊपर) के लिए ईसीसी 2,600 से बढ़ाकर 4,000 कर दिया गया है।

हर साल पांच प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी

सुप्रीम कोर्ट ने सीएक्यूएम द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार करते हुए इसे उचित, न्यायसंगत और संतुलित माना तथा संशोधित ईसीसी और वार्षिक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हर वर्ष पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी अप्रैल महीने से लागू होगी।

क्या बोले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री?

वार्षिक बढ़ोतरी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “सिर्फ एक बार बढ़ोतरी करना पर्याप्त नहीं है। हर साल पांच प्रतिशत की वृद्धि इसकी प्रभावशीलता बनाए रखने, महंगाई के असर को ध्यान में रखने और धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टरों को प्रदूषण फैलाने वाले विकल्पों से हटाकर स्वच्छ और गैर-प्रदूषणकारी विकल्पों की ओर ले जाने के लिए जरूरी है।”