चंडीगढ़ में आज कर्मचारी हुए सम्मानित, 34 कर्मचारी, 24 पुलिसकर्मी समेत तीन को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Employees were honored in Chandigarh today: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली।

प्रशासक ने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प की चर्चा की। उन्होंने पहलगाम हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सराहना की। 

समारोह में चंडीगढ़ प्रशासन के 34 कर्मचारियों को लोक सेवा, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। चंडीगढ़ पुलिस के 24 कर्मियों को प्रशासक का पुलिस पदक प्रदान किया गया। तीन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

परेड प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस जिला-1 (पुरुष) को सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी का पुरस्कार मिला। सैन्य बल श्रेणी में चंडीगढ़ पुलिस-1 प्रथम, आईआरबी महिला द्वितीय और पंजाब पुलिस प्लाटून तृतीय स्थान पर रहे।

होम गार्ड श्रेणी में चंडीगढ़ फायर सर्विस प्रथम, होम गार्ड द्वितीय और सिविल डिफेंस तृतीय स्थान पर रहे। एनसीसी वर्ग में आर्मी विंग प्रथम, आर्मी गर्ल्स विंग द्वितीय और नेवल विंग तृतीय रहे।

स्कूल वर्ग में जीएमएसएस-22 की गाइड गर्ल्स प्रथम, जीएमएचएस-32 द्वितीय और जीएमएसएसएस की रोड सेफ्टी टीम तृतीय स्थान पर रही। स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट-26 प्रथम और सेक्रेड हार्ट स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंदूर स्वयंसेवकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।