पंजाब कांग्रेस में संगठन विस्तार की कवायद तेज, तीनों कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारियां
Efforts to expand the organization within the Punjab Congress intensify
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तीनों कार्यकारी प्रधानों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मंजूरी के बाद जारी व्यवस्था के तहत कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी को पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी सूरज ठाकुर के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वह विधानसभा क्षेत्रों में सचिव के साथ काम करने के अलावा 42 जिलों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
वहीं कार्यकारी प्रधान संगत सिंह को रविंद्र दलवी के साथ लगाया गया है और उन्हें 45 जिलों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कार्यकारी प्रधान राज कुमार वेरका को हीना कवाडे के साथ विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
वेरका 30 जिलों का कार्य भी देखेंगे। कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल इस समय 5 दिन के दौरे पर विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं।