Chetan Singh Joudamajra

सेहत मंत्री की फटकार का असर: पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की एसएमओ भाभी ने नौकरी छोड़ी

SMO

Effect of Health Minister reprimand:

चंडीगढ़। पंजाब के सेहत मंत्री Chetan Singh Joudamajraकी सख्ती की गाज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की भाभी पर भी गिरी है। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह की पत्नी डॉ. मनिंदर कौर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थी।

सेहत मंत्री ने खरड़ अस्पताल की चेकिंग की थी
 

कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने खरड़ अस्पताल की चेकिंग की थी। जिसमें वार्ड में पंखे न चलने और वाशरूम साफ न होने पर एसएमओ को फटकार लगाई थी। जिसके बाद डॉ. मनिंदर का तबादला खरड़ से बरनाला के धनौला में कर दिया गया था।

पर्यटन मंत्री भी दी थी साथ
सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा 20 जुलाई को खरड़ अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ लोकल एमएलए और सरकार में पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी मौजूद थी। इस दौरान अस्पताल में सफाई को लेकर मंत्री ने एसएमओ को खूब खरी-खोटी सुनाई।

डॉ. मनिंदर कौर के पति डॉ. मनोहर सिंह ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्होंने भी एसएमओ पद से इस्तीफा दे दिया था। वह बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस से टिकट न मिली तो वह आजाद लड़े लेकिन हार गए। उन्हें उम्मीद थी कि सीएम चरणजीत चन्नी की लोकप्रयिता से जीत जाएंगे लेकिन चन्नी ही खुद 2 सीटों से चुनाव हार गए।

इस बारे में डॉ. मनिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत वजह से नौकरी छोडऩे का फैसला लिया है। उन्होंने 10 दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। वह 22 साल की नौकरी कर चुकी हैं। अब नोटिस पीरियड की 3 महीने की ड्यूटी और करेंगी। उन्होंने सेहत मंत्री की चेकिंग की घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।