ED Conducts Raid at Businessman's

होशियारपुर में कारोबारी के घर ED की रेड, सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी

ed

ED Conducts Raid at Businessman's

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर ईडी की टीम सुबह से ही जांच में जुटी हुई है, जिससे इलाके में हलचल का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित कारोबारी पहले लुधियाना में रहता था और करीब चार महीने पहले ही होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद क्षेत्र में आकर रहने लगा था। ईडी के अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं।

हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है। एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और मामले से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।