गठबंधन में आई दरार पाटने में जुटे दुष्यंत

गठबंधन में आई दरार पाटने में जुटे दुष्यंत

गठबंधन में आई दरार पाटने में जुटे दुष्यंत

गठबंधन में आई दरार पाटने में जुटे दुष्यंत

नड्डा के बाद अब तावड़े के साथ की मुलाकात
विदेश से लौटकर गठबंधन की मजबूती में जुटे

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ मुलाकात की। गठबंधन में आई दरार के बाद दुष्यंत चौटाला लगातार भाजपा हाईकमान से मिल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दुष्यंत चौटाला बहुत जल्द गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।
भाजपा को समर्थन दे रहे दुष्यंत चौटाला शहरी निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा गठबंधन तोड़े जाने से नाराज हैं। दुष्यंत चौटाला चार जून को विदेश से वापस लौटे हैं। उनकी अनुपस्थिति में ही भाजपा ने निकाय चुनाव के दौरान गठबंधन तोडऩे का ऐलान किया था। कांग्रेस चुनाव मैदान से हट गई और भाजपा व जजपा ही शहरी निकाय चुनाव में आमने-सामने रह गए तो भाजपा नेताओं ने दुष्यंत चौटाला से फोन पर बात की और दोबारा से गठबंधन करने की बात कही।
दुष्यंत का मानना है कि गठबंधन ने ऐलनाबाद व बरौदा उपचुनाव मिलकर लड़े हैं, उसके बावजूद शहरी निकाय चुनाव में गठबंधन तोडऩा उचित नहीं है।  सोमवार को दुष्यंत चौटाला हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से मिले। बताया जाता है कि इन मुलाकातों के दौरान गठबंधन के चुनावी रिश्ते मजबूत करने के साथ ही राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा का साथ देने पर बातचीत हुई है। साथ ही दुष्यंत ने शहरी निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के जजपा विरोधी रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बेशक भविष्य की राजनीति की दिशा कुछ भी बने, लेकिन जब तक दोनों दलों के रिश्ते हैं, उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाया जाना चाहिए।