State Level Maha Gaurav Award 2022: 'सूर्यदत्ता ग्रुप' के चेयरमैन डॉ. संजय चोरडिया को 'राज्यस्तरीय महागौरव अवॉर्ड–2022' से नवाजा

State Level Maha Gaurav Award 2022: 'सूर्यदत्ता ग्रुप' के चेयरमैन डॉ. संजय चोरडिया को 'राज्यस्तरीय महागौरव अवॉर्ड–2022' से नवाजा

State Level Maha Gaurav Award 2022

State Level Maha Gaurav Award 2022

डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संगठन द्वारा भिलार में आयोजित पहले राज्यस्तरीय सम्मलेन में मंत्रीद्वय दीपक केसरकर व शंभूराज देसाई सहित अनेक रहे मौजूद

पुणे। State Level Maha Gaurav Award 2022: राज्य के शालेय शिक्षण मंत्री दीपक केसरकर व राज्य उत्पादन शुल्क मंत्री शंभूराज देसाई के हाथों सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया को सन्मानित किया गया। डिजीटल मीडिया संपादक पत्रकार संगठन द्वारा आयोजित पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन में डॉ. संजय को शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में दिए अविस्मरणीय योगदान के लिए 'राज्यस्तरीय महागौरव अवार्ड 2022' प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह पढ़ें: Earthquake In Delhi NCR: सहम गए ऑफिसों में नाईट शिफ्ट करने वाले, दिल्ली-NCR व UP में भूकंप के जोरदार

पत्रकारों का पहला राज्यस्तरीय सम्मेलन

डिजिटल मीडिया संपादकों और पत्रकारों का पहला राज्यस्तरीय सम्मेलन सातारा जिले के किताबों के गांव भीलार में आयोजित हुआ था। इसका उद्घाटन राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया। शंभूराज देसाई, दीपक केसरकर के साथ खासदार श्रीनिवास पाटील, राज्य नियोजन मंडळ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, आमदार जयकुमार गोरे, जिलाधिकारी रुचेश जयवंशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेश्वर खिलारी, पुलिस अधीक्षक समीर शेख, डिजीटल मीडिया संपादक पत्रकार संगठन के अध्यक्ष राजा माने, सातारा जिला अध्यक्ष विकास भोसले आदि उपस्थित रहे। इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, शिक्षण व सामाजिक क्षेत्र में काम करते समय हम यह देखते है कि बदलते समय में डिजिटल पत्रकारिता अहम भूमिका निभा रही है।

यह पढ़ें: शिअद की एकता पर उठे सवाल! 

यह पुरस्कार उत्साह बढ़ाएगा

पत्रकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण संपादकों के संगठन द्वारा सूर्यदत्ता को मिला यह पुरस्कार उत्साह बढ़ाएगा। छात्रों के सर्वांगीण विकास और रोजगाराभिमुख शिक्षण देने का हमारा कार्य और भी जोर से जारी रहेगा। वे बोले, यह पुरस्कार हम सूर्यदत्ता से संबंधित सभी घटकों को समर्पित करता हैं। 'सूर्यदत्ता' में सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ से संलग्न मीडिया अँड कम्युनिकेशन्स में बीएजेएम, एमएजेएम, एमएस्सी सहित इव्हेन्ट मॅनेजमेंट जैसे कोर्सेस चलाए जाते है। पिछले 20 वर्षों में एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी यहां से पढाई कर आज कई जानीमानी संस्थाओं में क्रियाशील है, जिसमें अनेक मिडिया हाउसेस, प्रॉडक्शन हाउसेस, टीवी एवं रेडिओ आदि शामिल हैं।

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि समाज और शासकों को सही दिशा दिखाने का काम मीडिया प्रभावी ढंग से कर रहा है। आगे भी मीडिया को इस तरह से काम करना चाहिए। हम पत्रकारों के बच्चों की पढाई, उनके लिए घर, स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास करेंगे। शंभूराज देसाई, दीपक केसरकर, श्रीनिवास पाटील ने भी अपना उद्बोधन दिया। राजा माने ने सभी का स्वागत करते हुए संगठन के बारे में विस्तार में जानकारी दी।