मौली जागरा में सरेआम गुंडागर्दी का नाच, कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान, 24 घंटों में फिर दूसरा मर्डर

मौली जागरा में सरेआम गुंडागर्दी का नाच, कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान, 24 घंटों में फिर दूसरा मर्डर

Second Murder in 24 Hours

Second Murder in 24 Hours

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Second Murder in 24 Hours: थाना मौली जागरा क्षेत्र एरिया के अंतर्गत लगातार सरेआम गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। अगर बात करे तो मौली जागरा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरा मर्डर हो गया।सोमवार देर रात को मौली जागरा के सुंदर नगर में एक 15 वर्षीय किशोर का गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।और आरोपी फरार हो गए।जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब मामले को लेकर बात की तो पता चला कि मृतक किशोर सोमवार को ग्रिल पर बैठा था।इसी दौरान कुछ आरोपी युवक आए और किसी बात को लेकर 15 वर्षीय किशोर का गला घोट दिया। जिसके चलते हड़कप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही स्थानीय लोगों ने बताया कि एरिया में नशीला पदार्थ बिकता है। जिसको लेकर आए दिन लड़ाई झगड़े, मर्डर और गुंडागर्दी होती है। पुलिस द्वारा इस घटना को रोकने में ना कामयाब है।

केस नंबर दो

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मौली जागरा स्थित फौजी पार्क में एक युवक पर तेजधार हथियारो से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसकी पहचान रायपुर कला के रहने वाले 26 वर्षीय आशीष के रूप में हुई थी।जो की चंडी मंदिर क्षेत्र में माली का काम करता था।वारदात के समय घायल आशीष ने मरने से पहले अपने साले को फोन कर हमलावरों के बारे में बताया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। राजीव कॉलोनी के रहने वाले कुछ युवकों ने आशीष पर तेजधार हथियार से हमला किया।

जीआरपी ने संभाली जांच

जानकारी के अनुसार पता चला कि वारदात का स्थान जीआरपी थाना क्षेत्र एरिया के अंतर्गत आता है। इसके बाद थाना मौली जागरा पुलिस ने जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी थी। कुछ समय बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच अपने हाथों में ली। पुलिस को मौके से खून से सना चाकू, चपल और बाइक बरामंद हुई।