पंचकूला: ड्रीम हाउस सोसाइटी की चारदीवारी गिरी, ठेकेदार की लापरवाही का आरोप
Boundary wall of Dream House Society Collapses
पंचकूला | Boundary wall of Dream House Society Collapses; माता मनसा देवी क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित 'द ड्रीम हाउस सोसाइटी' में सोमवार को एक बड़ी चारदीवारी गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि HSVP के ठेकेदार द्वारा लापरवाही से की गई खुदाई के कारण यह दीवार गिरी है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने तय मानकों के अनुसार काम नहीं किया, जिसकी वजह से दीवार ढह गई।

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने HSVP के संपत्ति अधिकारी को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। निवासियों ने मांग की है कि गिरी हुई चारदीवारी का पुनर्निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।