'पीछे मौत, जान बचाने के लिए भागते लोग'; केरल में भयानक लैंडस्लाइड के बाद सैलाब का बवंडर, देखिए कुदरत के कहर का LIVE वीडियो
Kerala Horrific Landslide After Heavy Rain Wayanad Video
Kerala Horrific Landslide Video: याद है पिछले साल उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने और लैंडस्लाइड से विकराल तबाही मची थी. अब ऐसी ही रूह कंपाने वाली एक और तस्वीर केरल के वायनाड से सामने आई है. यहां भारी बारिश के बाद भयानक लैंडस्लाइड हुआ. जिसके बाद पहाड़ों के बीच से तेज बहाव में आए पानी और मलबे का भीषण सैलाब सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा दिखा.
तूफान की तरह आगे बढ़ते हुए सैलाब के रास्ते में जो भी आता गया वो पल में तिनके की तरह बह गया और जमींदोज हो गया. इस विनाशकारी सैलाब में कुछ लोगों की मौत होने की खबर है और कई लोगों के लापता और मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. जिन्हें तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है. लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके। इसके लिए रेस्क्यू टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ इलाके में मुस्तैद हैं. वहीं इस प्रलयकारी सैलाब से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. माली नुकसान भी बड़े स्तर पर हुआ है.
पीछे मौत, जान बचाने के लिए भागते लोग
कुदरत के कहर का LIVE वीडियो भी मौके से सामने आया है. जिस वक्त यह पूरी तबाही मची, उस दौरान कई लोग वहीं आसपास में मौजूद थे. कोई दुकानों पर था. कोई सड़क पर से जा रहा था. तो कोई किसी काम पर निकला हुआ था. इसी बीच लैंडस्लाइड के बाद अचानक से तूफ़ान की तरह सैलाब आगे की ओर बढ़ता दिखा. जिसे देखकर ऐसा लगा कि मानों अब प्रलय आ गई हो. सैलाब तेजी से आगे बढ़ रहा था और लोग जान बचाकर भाग रहे थे. यानि पीछे मौत आ रही थी और लोग जान बचाने की जद्दोजहद में दिखे. जहां पर लैंडस्लाइड हुआ, वहीं पास में टनल रोड प्रोजेक्ट पर काम भी चल रहा था. शायद आपने ऐसा प्रलय जैसा भूस्खलन नहीं देखा होगा.
तबाही का ये मंजर वाकई कलेजा कंपाने वाला है
उत्तराखंड वाला हादसा