Dr. Dharampal Jain presented a cheque of Rs 5 lakh to the Governor for social welfare.

डॉ. धर्मपाल जैन ने समाज कल्याण के लिए राज्यपाल को 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया

chuik

Dr. Dharampal Jain presented a cheque of Rs 5 lakh to the Governor for social welfare.

भारतीय मूल के अमेरिका में बसे डॉ. धर्मपाल जैन और डॉ. आशा जैन ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर समाज कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

मूल रूप से खरड़ के निवासी डॉ. धर्मपाल जैन पिछले करीब 50 वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं। वे इन दिनों लगभग 15 दिनों की छुट्टी पर भारत आए हुए हैं।

डॉ. धर्मपाल जैन, पूर्व सांसद सत्य पाल जैन के बड़े भाई हैं। इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान सत्य पाल जैन ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे गरीबों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की तर्ज पर अपना एक राहत कोष स्थापित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें योगदान दे सकें और यह राशि समाज कल्याण की योजनाओं को लागू करने में सहायक बन सके।