Dr. Baljit Kaur handed over appointment letters to 11 clerks in Social Security Department
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Punjab: डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा विभाग में 11 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Dr. Baljit Kaur handed over appointment letters to 11 clerks in Social Security Department

Dr. Baljit Kaur handed over appointment letters to 11 clerks in Social Security Department

Dr. Baljit Kaur handed over appointment letters to 11 clerks in Social Security Department- मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से नौजवानों को रोज़गार के मौके देने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुये आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 11 क्लर्कों को नियुक्ति-पत्र सौंपे।

सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में करवाए गए समागम के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अपने वायदे अनुसार रोज़गार के नये मौके प्रदान कर रही है जिससे नयी पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेशों की ओर न जाये।

कैबिनेट मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 11 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव-नियुक्त क्लर्कों को बधाई देते हुये कैबिनेट मंत्री ने उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तन-मन के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नव-नियुक्त क्लर्कों को कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता की नीति अपनाते हुये काम करें।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती माधवी कटारिया, अतिरिक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर, ज्वाइंट डायरैक्टर चरनजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।