धनगर समाज की बैठक, भाजपा में बंपर ज्वाइनिंग

धनगर समाज की बैठक, भाजपा में बंपर ज्वाइनिंग

Dhangar Society Meeting

Dhangar Society Meeting

-कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मल्होत्रा व प्रत्याशी संजय टंडन ने किया स्वागत 
-अटल जिला के शिव कुमार नागपाल एडवोकेट सहित उनकी टीम के 35 ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता 
-जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सहित 10 वकील भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़। Dhangar Society Meeting: डड्डू माजरा से नगर निगम का चुनाव लड़ चुके युवा कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती ने अपने 100 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। तोती शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनकी भाजपा में ज्वाइनिंग के मौके पर भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन और प्रदेशाध्यक्ष ने तोती सहित उनके समर्थकों का भाजपा में पटका डाल कर स्वागत किया।

टंडन ने कहा कि तोती ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मिशन में अपना योगदान देने के लिए अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने का जो निर्णय लिया है,वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार तोती ने डड्डू माजरा से नगर निगम का चुनाव लड़कर 4500 वोट हासिल किए।टंडन ने बताया कि उन्होंने बिना किसी डिमांड रखे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें और उनकी टीम को पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला,महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल,पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया उपस्थित रहे।

भारत रत्न अटल जिला मंडल नंबर 24 के शिव कुमार नागपाल एडवोकेट और उनकी पूरी टीम आज भाजपा में शामिल हुई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में इन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश महामंत्री हुकम चंद ने बताया कि भाजपा में ज्वाइन करने पर प्रदेशाध्यक्ष ने इनका पटका पहनाकर स्वागत किया और भाजपा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा। 

मौके पर जिलाध्यक्ष राजिंदर जोशी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन गिरधर, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन,जिला सोशल मीडिया संयोजक रोहित शर्मा,महामंत्री रणजोत जामवाल, प्रदेश सोशल मीडिया के सह संयोजक समीर चाकू,मंडल महामंत्री एनएस रावत,आरडी गोयल,विजय गोयल उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि एडवोकेट शिव कुमार नागपाल के साथ रमेश जोशी,राजकुमार शाही,नराता राम शर्मा,नराता राम सैनी,राकेश कुमार सिंगला,त्रिलोक सिंह, लव देव सिंह, नरेश दिलावरी एडवोकेट,सुरेंद्र ठाकुर,प्रवीण पट्टी, मनमोहन पट्टी, रसल कुमार,कमलेश कुमार सहित 35 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा 

प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल सहित 10 वकीलों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इनमें जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के अलावा अन्य वकीलों में राहुल भनोट,शुभम शर्मा, वरुण धवन,अनुराग कौशिक,नितिन वर्मा, किनशु मित्तल,सुखबीर वोहरा,करण खन्ना और आकाश शर्मा भाजपा में शामिल हुए हैं।