Deramukh reached Baghpat Ashram in UP from jail

जेल से यूपी के बागपत आश्रम पहुंचा डेरामुख, देखें भक्तों को क्या दिया संदेश

RAm-RAhim

Deramukh reached Baghpat Ashram in UP from jail

Deramukh reached Baghpat Ashram in UP from jail : हिसार। हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव व पंचायत चुनावों से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) जेल से बाहर आ गया है। शनिवार सुबह वह सुनारिया जेल से निकलकर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम पहुंचा। वहां पहुंचकर राम रहीम (Ram Rahim) 2 मिनट 15 सेकेंड के लिए वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें राम रहीम ने इशारों में चुनावी संदेश दिया। राम रहीम ने कहा कि जैसा आपको बोला जाए, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है। इस बार राम रहीम जेल से बाहर रहकर पहली बार दीवाली मनाएगा।

राम रहीम (Ram Rahim) को कल 40 दिन की पैरोल मिली है। जिसके बाद आज सुबह वह हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। उसे लेने के लिए मुख्या शिष्या हनीप्रीत और डेरा प्रमुख का अंगरक्षक प्रीतम सिंह पहुंचे हुए थे। हनीप्रीत के साथ राम रहीम दो गाडिय़ों में सवार होकर यूपी के बागपत पहुंचे। वह करीब नौ बजे आश्रम में पहुंचा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजस्थान में गुरुसर मोडिया में भी जा सकता है। राम रहीम सिरसा आना चाहता था लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी।

राम रहीम (Ram Rahim) को हरियाणा सरकार ने ठीक आदमपुर उप चुनाव और पंचायती चुनावों से पहले पेरोल दे दी। राम रहीम को एक साल में 90 दिन की छुट्टी मिल सकती है। अब तक वह 50 दिनों की पेरोल ले चुका है। अब केवल 40 दिन की पैरोल शेष थी, जो कि अब उसकी पूरी हो जाएगी।

2017 से साधवी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। उसे पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। राम रहीम (Ram Rahim) को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को राम रहीम (Ram Rahim) 30 दिन की पेरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रूका था। तब उसने वहां पर सत्संग करने शुरू कर दिए थे। अपने प्रेमियों को राम रहीम (Ram Rahim) सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनके सवालों के जवाब देने लग गया था।

राम रहीम (Ram Rahim) ने बागपत आश्रम में 30 दिनों की पेरोल के दौरान उसने अपना आधार कार्ड अपडेट किया। जिसमें कि राम रहीम ने अपने पिता के नाम के आगे शिष्य एवं गद्दीनशीन शाह सतनाम जी महाराज अंकित करवाया है। जबकि पहले राम रहीम (Ram Rahim) के आधार कार्ड पर उनके पिता मग्गर सिंह का नाम अंकित था। पहले डेरा मुखी ने अपने आधार कार्ड में पता शाह सतनाम धाम अंकित करवाया था, जिसे अब बदल कर शाह मस्तान, शाह सतनाम धाम किया गया। आधार कार्ड में अपडेट 22 जून को बागपत आश्रम में किया गया।